Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeहरियाणाराजौंद के दो स्टूडेंट का नेशनल कुश्ती में चयन: 6 महीने...

राजौंद के दो स्टूडेंट का नेशनल कुश्ती में चयन: 6 महीने की मेहनत, प्रतीक-वंशिका ने अंडर-15 वर्ग में बनाई जगह – rajaund News



विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य।

हरियाणा के कैथल जिले के राजौंद में बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। स्कूल के दो विद्यार्थियों ने अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जगह बनाई है। 13 जून 2025 को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय चयन शिविर में प्रतीक और वंश

.

रोजाना 4-5 घंटे का कठिन अभ्यास

जानकारी के अनुसार कुश्ती प्रशिक्षक राकेश ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने पिछले छह महीनों में प्रतिदिन 4-5 घंटे का कठिन अभ्यास किया। उनकी तकनीक, फिटनेस और मानसिक दृढ़ता ने उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग स्थान दिलाया।

लगन का बेहतरीन उदाहरण पेश

वहीं स्कूल प्राचार्य ने कहा कि प्रतीक और वंशिका ने अनुशासन और लगन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। स्कूल स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular