जानकारी देते हुए संस्था पदाधिकारी।
कैंथल जिले के श्याम हरी सेवा ट्रस्ट द्वारा निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह 17 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ट्रस्ट के प्रधान सतीश शर्मा ने दी। कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन धर्मशाला जखौली अड्डा पर होगा। यह निर्णय राजौंद के कसान गांव स्थित शिव वि
.
संस्था वहन करेगी विवाह का पूरा खर्च
सतीश शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट पहले भी जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह करवा चुका है। विवाह में शामिल होने के लिए अभिभावक संस्था के सदस्यों से संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं। संस्था विवाह का पूरा खर्च वहन करेगी। अभिभावकों से किसी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि वर की तलाश अभिभावकों को स्वयं करनी होगी। इससे वे अपनी पसंद और कन्या के लिए योग्य वर का चयन कर सकेंगे। कार्यक्रम सामूहिक रूप से धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।