Wednesday, April 16, 2025
Wednesday, April 16, 2025
Homeबिहारराज्यपाल ने किया रेड क्रॉस भवन का भूमि पूजन: कहा- आपदा के...

राज्यपाल ने किया रेड क्रॉस भवन का भूमि पूजन: कहा- आपदा के समय ही नहीं, सामान्य दिनों में भी पीड़ितों की सेवा करती संस्था – Darbhanga News



इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा शाखा के नए भवन निर्माण के लिए सोमवार को भूमि पूजन हुआ। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल और रेड क्रॉस के अध्यक्ष आरिफ मोहम्मद खां शामिल हुए। उन्होंने भूमि पूजन किया। इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी हुई।

.

भूमि पूजन के बाद डीएमसीएच के प्रेक्षागृह में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राज्यपाल ने कहा कि रेड क्रॉस मानवता को समर्पित संस्था है। यह आपदा के समय ही नहीं, सामान्य दिनों में भी गरीबों और पीड़ितों की सेवा करती है। संस्था मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता और स्वैच्छिक सेवा के सिद्धांतों पर काम करती है।

राज्यपाल ने कहा कि सभ्य और सुसंस्कृत जीवन के लिए हमें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर काम करना होगा। रेड क्रॉस प्रेरणा का स्रोत है। बहुत से लोग रक्तदान के लिए आगे आते हैं। जो संस्था जनकल्याण में लगी हो, उसका उत्साहवर्धन जरूरी है।

कार्यक्रम में मंत्री संजय सरावगी, विधायक विनय कुमार चौधरी, विधायक मुरारी मोहन झा, महापौर अंजूम आरा, जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, जिलाधिकारी राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी मौजूद रहे।

दरभंगा और रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए ऐतिहासिक है

रेड क्रॉस बिहार के चेयरमैन डॉ. विनय बहादुर सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, दरभंगा शाखा के चेयरमैन डॉ. राज अरोड़ा, सचिव मनमोहन सरावगी, कुमार आदर्श, राजेश बोहरा, नीरज खेरिया, आयुषी बैरोलिया समेत बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि यह दिन दरभंगा और रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए ऐतिहासिक है। संस्था सीमित संसाधनों में भी पीड़ित मानवता की सेवा कर रही है। चाहे आपदा हो या रक्तदान, हर मोर्चे पर संस्था सक्रिय है।

सचिव मनमोहन सरावगी ने मंच संचालन किया। उन्होंने रेड क्रॉस के इतिहास और दरभंगा शाखा द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी।

संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति भी हुई

राज्यपाल ने इसके पहले बेनीपुर प्रखंड के चौगामा गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया। वहां से लौटकर डीएमसीएच ऑडिटोरियम में ख्वाजा गरीब नवाज ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के दीक्षांत और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तहत आयोजित हुआ।

संस्थान के निदेशक डॉ. करीम अख्तर ने बताया कि सत्र 2019-23 और 2020-24 के सफल छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में डीएमसीएच प्रिंसपल डॉ. अलका झा, पूर्व मंत्री मो अली अशरफ फातमी, विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी, डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में एक संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति भी हुई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular