अखिलेश कुमार सोनी, अमेठी जिला6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेठी में करणी सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया।
अमेठी में राजस्थान के महाराजा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में करणी सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया। करणी सेना भारत के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका।
करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस अड्डे के पास एकत्रित होकर जुलूस निकाला। कस्बे के अंबेडकर तिराहे पर प्रदर्शन के दौरान सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

अमेठी में करणी सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया।

अमेठी में करणी सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि महाराजा राणा सांगा का बलिदान देश के इतिहास में अमिट है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी मुगल मानसिकता की परिचायक बन चुकी है। उनका कहना था कि ऐसी विचारधारा रखने वाले लोगों को संसद में रहने का अधिकार नहीं है।
बड़े प्रदर्शन की चेतावनी करणी सेना के अभिषेक सिंह ने सपा सांसद को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर सांसद तत्काल प्रभाव से नाक रगड़कर माफी नहीं मांगते, तो 12 तारीख को आगरा कुंज में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में सभी जातियों के लोग शामिल होंगे। प्रदर्शन में अयोध्या मंडल प्रभारी राजू सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सर्वेश सिंह, अभिषेक सिंह समेत बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।