Wednesday, April 9, 2025
Wednesday, April 9, 2025
Homeमध्य प्रदेशराधा कृष्ण मंदिर पहुंची शोभायात्रा महाआरती कर बांटा प्रसाद - Harda News

राधा कृष्ण मंदिर पहुंची शोभायात्रा महाआरती कर बांटा प्रसाद – Harda News



रहटगांव | विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखंड रहटगांव और राधा कृष्ण मंदिर समिति ने रविवार को रामनवमी पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत दोपहर में निजी स्कूल प्रांगण से हुई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राधा कृष्ण म

.

यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान जी की सुंदर झांकियां निकाली। डीजे की धुन पर राम भक्तों ने जयकारे लगाए। जगह-जगह भगवान राम की पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए। सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक अभिषेक शाह और भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गौर शोभायात्रा शामिल हुए। राधा कृष्ण मंदिर पर भगवान राम की महाआरती हुई। प्रसाद वितरण किया। समिति के अध्यक्ष रामखिलोन गौर और सचिव गणेश गुर्जर ने बताया आयोजन में सर्व हिंदू समाज, राधा कृष्ण मंदिर समिति और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड की भूमिका रही।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular