Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeझारखंडरामगढ़ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आगाज: 501 कलशों के...

रामगढ़ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आगाज: 501 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, चार दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू – Ramgarh (Jharkhand) News



रामगढ़ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आगाज

झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना क्षेत्र के पीरी गांव में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। यज्ञ मंडप से शिव मंदिर के निकट से बड़ी संख्या में महिलाओं ने 501 कलशों के साथ यात्रा प्रारंभ की।

.

कलश यात्रा पीरी से बरकाकाना छोटका खाना होते हुए दामोदर नदी तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया। इसके बाद यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई।

चार दिन चलेगा धार्मिक कार्यक्रम

चार दिवसीय इस महायज्ञ का कार्यक्रम इस प्रकार है।16 मार्च को प्रज्ञा गीत और प्रवचन, 17 मार्च को देव स्थापना, प्रज्ञा गीत और गायत्री हवन यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार, और 19 मार्च को प्रज्ञा गीत, विभिन्न संस्कार और जागरण का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन मंडली में ये हैं शामिल

आयोजन को सफल बनाने में कपिल देव राम डांगी (अध्यक्ष), किशोर (सचिव), अनिल डांगी (कोषाध्यक्ष), संतोष डांगी, विजय डांगी (उपाध्यक्ष), रवि डांगी (उप सचिव), राजेंद्र डांगी (उपकोषाध्यक्ष) सहित कई गणमान्य लोग सहयोग कर रहे हैं। इस महायज्ञ का प्रचार-प्रसार पूरे रामगढ़ जिले में किया जा रहा है और सभी जिलेवासियों को इसमें शामिल होने का आग्रह किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular