Wednesday, March 19, 2025
Wednesday, March 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशरामपुर में भाजपा के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का विरोध: प्रधान और पंचायत...

रामपुर में भाजपा के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का विरोध: प्रधान और पंचायत सदस्यों का आरोप- क्षेत्र में नहीं हो रहा विकास कार्य – Rampur News


शन्नू ख़ान | रामपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में भाजपा के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का विरोध।

रामपुर के चौकी मसवासी क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। रहमतगंज में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

नागमणि शिव मंदिर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि रहमतगंज समेत आसपास के हिंदू बहुल गांव भाजपा का मजबूत वोट बैंक हैं। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

पूर्व प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि पार्टी की बैठकों में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता। जनप्रतिनिधियों को सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा नेतृत्व का यह रवैया जारी रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान होगा।

विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रधान राम अवतार तिवारी, सेमरा रहमतगंज के प्रधान सुरेश कुमार दिवाकर, लाडपुर के प्रधान विकास कुमार समेत कई पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे। इनमें प्रेम सिंह मौर्य, हरिओम मौर्य, चरण सिंह, बृजेश कुमार, राम रतन सिंह और महिपाल प्रमुख थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular