अंकित श्रीवास्तव| जौनपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रामायण कार्यक्रम से लौट रहे व्यक्ति की हत्या।
जौनपुर के सराय ख्वाजा में घटना सामने आई है। संदहा गांव में बुधवार की रात अखंड रामायण कार्यक्रम से प्रसाद लेकर लौट रहे 45 वर्षीय भूपेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। तीन लोगों ने गांव के बाहर सुनसान जगह पर घात लगाकर उन पर लाठी-डंडों और शराब की बोतलों से हमला किया।
भूपेंद्र सिंह, जो जयशंकर सिंह के पुत्र थे, कार्यक्रम में खाना खाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने उनके सिर पर वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। जब वह देर तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उन्हें एक सुनसान स्थान पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।