Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeछत्तीसगढरायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग VIDEO: दूर तक...

रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग VIDEO: दूर तक दिख रही लपटें-धुआं; फायर ब्रिगेड मौके पर; 30 लाख के नुकसान की आशंका – Chhattisgarh News


ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लग गई। एक ट्रांसफॉर्मर के बाद धीरे-धीरे आग दूसरे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच गई। दूर से आग की लपटें देखी जा रही थी। घटना की जानकारी आसपास के लोगों के होने पर उन्होंने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जहां

.

फायर ब्रिगेड ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है। लेकिन अभी भी दूर तक धुआं दिखाई दे रहा। करीब 30 लाख के नुकसान की आशंका है।

देखिए तस्वीरें-

ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग।

एक ट्रांसफॉर्मर के बाद धीरे-धीरे आग दूसरे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच गई।

एक ट्रांसफॉर्मर के बाद धीरे-धीरे आग दूसरे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे कोतरा रोड स्थित गजानंद पुरम काॅलोनी के पीछे बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में आग देखी गई। आग ने कुछ ही देर में भयावह रूप धारण कर लिया। दूर तक धुआं नजर आने लगा।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। धुआं की वजह से आसपास के काॅलोनी वासी भी काफी परेशान थे, लेकिन आग की लपटे इतनी बढ़ चुकी थी कि उसे बुझाना मुश्किल हो रहा था।

आग लगने के बाद दूर तक धुआं नजर आने लगा।

आग लगने के बाद दूर तक धुआं नजर आने लगा।

2023 में भी ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में आग लगी थी। उस समय करीब साढ़े 6 लाख का नुकसान हुआ था। इस बार 25 से 30 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। अभी स्पष्ट आकलन किया जाएगा।

इस संबंध में स्टोर एरिया कार्यपालन अभियंता गुंजन शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे के आसपास घटना हुई। जैसे पता चला हमको, तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया।

फील्ड से जो खराब ट्रांसफॉर्मर आते हैं, वही यहां रखा हुआ था। शुरुआती आकलन में करीब 25 से 30 लाख का नुकसान हुआ है। पहले भी आग लगी थी, तब कंपनी ने जो निर्देश दिए थे, उस तरह के उपाए किए गए थे। यह घटना असमाजिक तत्वों के कारण हुई होगी। फिलहाल, जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular