Sunday, May 4, 2025
Sunday, May 4, 2025
Homeछत्तीसगढरायगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर: एक...

रायगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर: एक की मौत, दूसरा गंभीर; शादी से लौटते समय हुआ हादसा – Raigarh News


अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम तेंदुमुड़ी का रहने वाला महेत्तर राम राठिया (60) अपने साथी आयोध्या राम राठिया के साथ

.

बारात में खाना खाकर दोनों साथी शुक्रवार रात में साढे़ 12 बजे वापस घर लौट रहे थे, कि वापसी में कुडे़केला जंगल ढाबा के पास मेन रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी।

सिर पर लगी गंभीर चोट

हादसे में मेहत्तर सिंह राठिया के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथी के नाक, मुंह सहित उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया।

अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मारी टक्कर।

आरोपी चालक हुआ फरार

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106(1), 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular