रमजान के पाक महिने में पूरे माह भर समाज के लोग रोजा रखते हैं
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शनिवार की देर शाम चांद नजर आने के बाद रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई। रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पहला रोजा रखा। जिसमें सुबह 5 बजकर 2 मिनट बजे तक सहरी का समय था, तो शाम 6 बजकर 3 मिनट पर इफ्तार का समय है।
.
शनिवार को चांद की तस्दीक होने के बाद शहर की सभी मस्जिदों में पहली तरावीह की नमाज अदा की गई। सुबह निर्धारित समय पर सहरी की गई। इस दौरान शहर के सभी मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही।
जमात के लोग पूरे महीने भर रोजा रखकर अपने खुदा की ईबादत की करते हैं। समाज के लोगों ने बताया कि, मान्यता है कि इस माह खुदा अपने बंदे की हर दुआ कबूल तो करता है। साथ यह बरकत का महीना है।
शहर के सभी मस्जिदों में निर्धारित समय पर तरावीह की नमाज अदा की जा रही है।
मनाएंगे ईद का त्योहार
रमजान को लेकर मस्जिदों में भी काफी रौनके बढ़ गई है। मस्जिदों को सजाया भी गया है। यह काफी बरकत वाला महीना है। इसके बाद मुस्लिम समाज सबसे बड़ा पर्व ईद पूरे उत्साह के साथ मनाएगा। इसके लिए सप्ताह भर पहले से तैयारियां शुरू हो जाएगी।