शहर में नवबंर माह के दूसरे सप्ताह से तेज ठंड का असर शुरू हो चुका
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अब धीरे धीरे तापमान में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री तक पहुंच गया। अचानक से मौसम में बदलाव आने के बाद तेज ठंड भी शुरू हो चुकी है और लोग अब इससे बचने का उपाए कर रहे हैं। इस साल ठंड देर से शु
.
रात होने के बाद अब सड़के ठंड के कारण सूनी भी होने लगी
दिन में तेज धूप का नहीं अहसास सुबह से मौसम में लगातार बदलाव भी देखा जा रहा है और बुधवार को भी तेज धूप का असर नहीं देखा गया। हांलाकि मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन चुभने वाली धूप से लोग परेशान नहीं थे। दोपहर के समय तापमान 26 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद बाद जैसे जैसे समय बढ़ता गया तापमान में गिरावट भी देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर और ज्यादा देखा जा रहा है।
1 डिग्री तापमान कम होने की संभावना मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार रायगढ़ में 20 नवबंर को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो सप्ताह भर 1 डिग्री तापमान कम होने की संभावना जतायी जा रही है। ऐसे में गुरूवार को न्यूनतम तापमान 15.0 व अधिकतम 27.2 और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.6 व अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस की संभावना जतायी जा रही है।