Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeछत्तीसगढरायगढ़ में बारिश...उमस से मिली राहत: आसमान में छाए बादल, तापमान...

रायगढ़ में बारिश…उमस से मिली राहत: आसमान में छाए बादल, तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना – Raigarh News


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार रात 8 बजे से बारिश शुरू हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आज शुक्रवार को भी सुबह से लगातार बूंदाबांदी हो रही है। पिछले दो दिनों से सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए थे और बारिश की संभावना बनी हुई थी।

.

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार रायगढ़ में सप्ताह भर आसमान पर बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश के साथ गरज की संभावना है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार सप्ताह भर बारिश की संभावना है

जिले में 119.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ जिले में मंगलवार तक 119.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जहां भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 102.3 मिली मीटर, पुसौर में 169.1, खरसिया में 104, घरघोड़ा में 89.7, तमनार में 80, लैलूंगा में 145.8, मुकडेगा में 169.2, धरमजयगढ़ में 99.3, छाल में 75.1 और कापू में 161 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular