सुबह खाना बनाने गई महिला की मलबे में दबकर हो गई मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के कसडोल में एक मिट्टी का रसोई घर ढह गया। इससे उसके मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक कसडोल के कोदईडीपा में रहने वाली गुरूवारी धनवार पति सुखलाल धरवार 42 साल आज सुबह करीब
.
सुबह के समय भरभरा कर गिर गया मिट्टी का रसोई घर
बारिश से कमजोर हो गया रसोई घर
बताया जा रहा है कि वह काफी पुराना मिट्टी का रसोई घर था और रूक रूक कर हो रही बारिश से उसकी दीवारे कमजोर हो चुकी थी। जिस कारण वह ढह गया। मृतका मवेशी चराने का काम करती थी और अपने पति व बेटा के साथ रहती थी।
गांव में पसरा सन्नाटा
सुबह एकाएक हुई घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक पूछताछ उसके पति और आसपास के लोगों से की है। फिलहाल मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस जूट गई है।