Monday, June 23, 2025
Monday, June 23, 2025
Homeछत्तीसगढरायगढ़ में रसोई घर की दीवार हाथी ने तोड़ा: रात में...

रायगढ़ में रसोई घर की दीवार हाथी ने तोड़ा: रात में खाने की तालाश में स्कूल तक पहुंचे, 8 हाथी का दल कर रहा विचरण – Raigarh News


रात के अंधेरे में 8 हाथी का दल स्कूल के करीब पहुंचा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों के एक दल ने प्राथमिक स्कूल के रसोई घर की दीवार को ढहा दिया है। हाथी दल रात खाने की तालाश में यहां तक पहुंचे थे। सुबह मामले की सूचना के बाद नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। घटना छाल थाना क्षेत्र की है।

.

धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 15 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जहां सोमवार की देर रात पुसल्दा के जंगल से निकलकर 8 हाथियों का एक दल गांव के करीब प्राथमिक स्कूल तक पहुंच गया।

इसके बाद यहां खाने की तालाश में वे रसोई घर तक पहुंचे और एक दीवार को ढहा दिया। इसके बाद काफी देर तक हाथी यहां घूमते रहे, लेकिन बाद में वापस जंगल की ओर चले गए।

सुबह जब इसकी जानकारी स्कूल के स्टाप को हुई, तो मामले की सूचना वन अमला को दी गई। जहां वनकर्मी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाथी द्वारा तोड़े गए दीवार के नुकसान का आंकलन करने वनकर्मी पहुंचे

नुकसान का आंकलन कर रहे छाल वन परिक्षेत्र के रेंजर चंद्रविजय सिंह सिदार ने बताया कि वर्तमान समय में छाल रेंज में मात्र 15 हाथी हैं, लेकिन बीती रात 8 हाथी स्कूल के रसोई घर तक पहुंचे थे और उसके दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मामले में नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हाथियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular