Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeछत्तीसगढरायगढ़ में 2 करोड़ रुपए के धान का गबन: खरीदी में...

रायगढ़ में 2 करोड़ रुपए के धान का गबन: खरीदी में की गई गड़बड़ी, भौतिक सत्यापन में खुलासा, 22 हजार बोरी धान कम पाया गया – Raigarh News


खरसिया थाना क्षेत्र के धाना उपार्जन केन्द्र तिउर में करोड़ों रुपए के धान की गड़बड़ी की गई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। यह खुलासा उपार्जन केंद्र के भौतिक सत्यापन के दौरान हुआ, जिसमें ऑनलाइन दर्ज धान की तुलना में 22,389 बोरी धान कम पाया गया। इस गड़बड़ी के चलते धान खरीदी केंद्र के दो

.

मिली जानकारी के अनुसार, तिउर धान उपार्जन केंद्र में 14 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की गई थी। इसके बाद खाद्य विभाग द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम ने 13 फरवरी 2025 को भौतिक सत्यापन किया।

जांच के दौरान टीम ने पाया कि ऑनलाइन दर्ज धान की तुलना में 22,389 बोरी (8,955.55 क्विंटल) धान कम था, जिसकी समर्थन मूल्य के अनुसार अनुमानित कीमत 2 करोड़ 77 लाख 62 हजार 205 रुपए है।

इसके अलावा, ऑनलाइन दर्ज बारदानों की तुलना में 9,867 नए बारदाने और मिलर्स द्वारा दिए गए 6,376 पुराने बारदाने अधिक पाए गए।

खरसिया पुलिस ने मामले की सूचना के बाद आरोपियों के खिलाफ जुर्म कायम किया

शासन को करोड़ों का नुकसान संयुक्त टीम ने भौतिक सत्यापन में पाया कि धान खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है और इससे शासन को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

जांच के बाद संबंधित विभाग को रिपोर्ट सौंप दिया गया है, जिसके आधार पर अपेक्स बैंक खरसिया शाखा के प्रबंधक राजीव दुबे ने खरसिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज खरसिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र तिउर के सहायक समिति प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी तिहारूराम जायसवाल और कंप्यूटर ऑपरेटर सूरज जायसवाल के खिलाफ धारा 3(5)-BNS और 316(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular