नगर निगम के MIC के गठन के बाद अब जल्द विभाग भी बांटा जाएगा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अब नगर निगम के कामों में तेजी आ रही है। महापौर का पद संभालते ही जीवर्धन चौहान ने निगम के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। वहीं महापौर ने आज MIC सदस्यों का गठन किया है। जिसमें एमआईसी में 8 सदस्यों को शामिल किया गया
.
शपथ ग्रहण के बाद सभी को मेयर इन कौंसिल में किन किन पार्षदों को शामिल किया जाना है इसका इंतजार सभी को था। ऐसे में आज महापौर जीवर्धन चौहान ने शहर सरकार में MIC के लिए 8 पार्षदों के नाम पर मुहर लगाई है।
जिसमें 2 महिला व 6 पार्षद शामिल हैं। अब जीवर्धन चौहान के एमआईसी में सुरेश गोयल, पूनम सोलंकी, पंकज कंकरवाल, अशोक यादव, मुक्तिनाथ प्रसाद, त्रिवेणी डहरे, आनंद भगत व अमित शर्मा शामिल हो गए हैं।
महापौर जीवर्धन चौहान ने इस दौरान कहा कि शहर विकास के लिए जल्द ही ऐसे निर्णय लिए जाएंगे, जिसमें आम जनता को लाभ मिले।
महापौर ने MIC सदस्यों के नामों पर लगाया मुहार
2 पार्षदों के नाम की जल्द घोषणा महापौर जीवर्धन चौहान ने बताया कि एमआईसी में 10 सदस्य होंगे और 8 पार्षदों के नाम पर मुहर लगाई गई है। इसके अलावा 2 और नाम इसमें शामिल होंगे।
जिन नामों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी विभाग भी नहीं दिया गया है। उस पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा और विभाग बांट दिए जाएंगे। ताकि शहर का विकास हो सके।