इस घटना से कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।
रायपुर में एक बस्ती में खाली जमीन पर पड़े लकड़ी के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के घरों में हड़कंप मच गया। धुंए का गुबार घरों में घुसने लगा। जिसके बाद लोगों ने आनन फ़ानन में अपने घरों की टंकियों से पानी लेकर लकड़ी के देर में डाला। जिससे कु
.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार की दोपहर को करीब 3 बजे की है। गुढ़ियारी के बाद बड़ा अशोक नगर की गलियों में एक खाली जमीन पर पेड़ काटने के बाद लकड़ी के बड़े ढेर को रखा गया था। जिसमें अचानक आग की लपटें उठने लगी। जब धुंआ आसपास के घरों के भीतर घुसा, तब लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने घरों के छत में टंकियां से पानी लेकर आग बुझाना शुरू किया।
यह पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के बड़ा अशोक नगर की है।
असामाजिक तत्वों पर आगजनी का शक
लोगों के सूझबूझ से आग फैलने से रुक गई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आसपास के रहवासियों का कहना है कि किसी असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है। फिलहाल इस घटना से कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। इस मामले में गुढ़ियारी पुलिस को सूचना दी गई है।