Saturday, March 29, 2025
Saturday, March 29, 2025
Homeछत्तीसगढरायपुर में 42 हजार के गांजे के साथ महिला गिरफ्तार: क्राइम...

रायपुर में 42 हजार के गांजे के साथ महिला गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच को भनक लगते ही घेरा, पहले भी जा चुकी है जेल – Raipur News



महिला पहले भी NDPS के मामले में जेल जा चुकी है।

रायपुर में एक महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार हुईं है। आरोपी महिला ने अपने बैग में गांजा को छिपाकर रखा था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से गांजा जब्त कर ली गई है और इन्हें एनडीपीएस एक्ट में ज

.

रायपुर SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह निर्देश पर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसमें अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ समेत सूखे नशे को रोकने लिए प्रयास किया जा रहा है। 20 मार्च को तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली कि देवार पारा के सुलभ के पास एक संदिग्ध तरीके से महिला घूम रही है।

ग्राहक की तलाश कर रही थी महिला

उसने अपने बैग में नशीले पदार्थ रखे हुए हैं। जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला की घेराबंदी कर ली।

42 हजार का गांजा जब्त

पुलिस ने आरोपी महिला रेणु कुल्हारिया (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जांच में करीब 42 हजार का गांजा जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत एक्शन ले रही है। महिला पहले भी NDPS के मामले में जेल जा चुकी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular