Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: स्कूल की वैन...

रायबरेली में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: स्कूल की वैन में करता था छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज – Raebareli News


रायबरेली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायबरेली में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार किया गया।

रायबरेली के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की वैन के ड्राइवर ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर धीरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल वैन ड्राइवर छात्रा को स्कूल से घर छोड़ने के दौरान जानबूझकर सबसे अंत में उतारता था। जब वैन में छात्रा अकेली रह जाती, तब वह उसके साथ गलत हरकतें करता था। यह सिलसिला पिछले तीन दिनों से चल रहा था।

पीड़िता ने तीन दिन बाद अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पाया गया कि पीड़िता महाराजगंज थाना इलाके के एक निजी स्कूल में पढ़ती है और रोज उसी वैन से स्कूल आती-जाती थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular