सोनू | हरचंदपुर (रायबरेली), रायबरेली7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तालाब के पास मिला शव।
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गंगागंज बाल विद्या स्कूल के पीछे तालाब के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान शिव गौतम (34) के रूप में हुई है। वह कोडरस थाना मिल एरिया का रहने वाला था।
सुबह करीब 6 बजे आसपास के लोगों ने शव को देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ प्रदीप कुमार ने मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि मृतक चेतराम का पुत्र था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

रोते- बिलखते परिजन।