प्रशासन किसानों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर रहा है।
रायसेन में नरवाई जलाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। जिला प्रशासन ने नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। किसानों को नरवाई जलाने के नुकसान और इसके प्रबंधन के विकल्पों की जानकारी निरंतर दी जा रही है।
.
अपर कलेक्टर श्वेता पवार ने बताया कि किसानों को समझाने के बाद भी नरवाई जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। इस पर प्रशासन ने अब तक 47 एफआईआर दर्ज की हैं। साथ ही पर्यावरण को हुई क्षति के 853 मामलों में कार्रवाई की गई है। इन मामलों में कुल 18 लाख 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
प्रशासन नरवाई जलाने वाले किसानों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान होता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कम होती है।