Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeदेशराहुल गांधी का व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट शुरू: गरीबों के लिए न्याय...

राहुल गांधी का व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट शुरू: गरीबों के लिए न्याय की आवाज उठाएंगे; कहा- मोदी सरकार की गलत नीतियों से गरीब परेशान


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने लोगों से व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट से जुड़ने की अपील की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को गरीब और मेहनतकश वर्ग के लिए ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ अभियान शुरू किया है। कांग्रेस का कहना है कि व्हाइट टी सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा और न्याय के लिए खड़े होने का प्रतीक है।

पार्टी ने आगे कहा कि आज मेहनतकश वर्ग मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से भयंकर दबाव में जी रहा है। बढ़ रही महंगाई ने इनके सपने को तोड़ दिया है। कंपनियां तो फायदे में हैं, लेकिन इनकी आमदनी नहीं बढ़ रही है। जिंदगी और बदतर होती जा रही है।

QuoteImage

मेहनतकश वर्ग उत्पीड़न, हिंसा और शोषण का शिकार होते जा रहे हैं। देश में धन असमानता सभी बड़ी समस्या है। जाति और धर्म के आधार पर ये खाई और बड़ी है। इस खाई को हमें पाटना हैं।

QuoteImage

कैंपेन को लेकर राहुल के 2 बयान….

1. मोदी का फोकस अमीरों को अमीर करने पर मोदी सरकार ने गरीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है। उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ गिने चुने पूंजीपतियों को ही और समृद्ध करने पर है। इस वजह से असमानता लगातार बढ़ती जा रही है और खून-पसीने से देश को सींचने वाले श्रमिकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वे तरह-तरह के अन्याय और अत्याचार झेलने को मजबूर हैं।

2. गरीबों को न्याय दिलाने के लिए कैंपेन से जुड़ें ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर उन्हें न्याय और हक दिलाने के लिए मजबूती से आवाज उठाएं। इसी सोच के साथ हम #WhiteTshirtMovement की शुरुआत कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि मैं युवा और मेहनतकश वर्ग के साथियों से अपील करता हूं कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

2022 में राहुल की टीशर्ट चर्चा में आई

सितंबर 2022 में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टीशर्ट चर्चा में आई। उन्होंने बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट पहनी थी। भाजपा ने उनकी फोटो ट्वीट करके लिखा था- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइस टैग भी दिखाया।

भाजपा के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस ने लिखा था- अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?

राहुल बोले- ये रंग सिम्पलिसिटी दर्शाता है

मई 2024 में कांग्रेस ने राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया था।

मई 2024 में कांग्रेस ने राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया था।

मई 2024 में राहुल गांधी ने हर वक्त सफेद रंग की टी-शर्ट पहनने का कारण बताया। राहुल ने कहा, “सफेद ट्रांसपेरेंसी और सिम्प्लिसिटी दर्शाता है। मैं कपड़ों के बारे में ज्यादा परवाह नहीं करता। मुझे सिंपल कपड़े पहनना पसंद हैं।” राहुल ने ये बातें कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कहीं। कांग्रेस ने इसका 2 मिनट 17 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल गांधी ने पहनी नीली टी-शर्ट, अंबेडकर और दलित पहचान का संदेश दिया

संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान राहुल गांधी की नीली टी-शर्ट चर्चा का विषय बनी। राहुल हमेशा सफेद टी-शर्ट में नजर आते हैं, लेकिन वे नीली शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। प्रियंका गांधी भी नीली साड़ी में नजर आईं। दोनों ने नीला रंग पहनकर डॉ. अंबेडकर और दलित समुदाय के साथ अपना जुड़ाव दिखाने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular