नई दिल्ली14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
काग्रेंस नेता राहुल गांधी शक्ति अभियान की बैठक में शामिल हुए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में शक्ति अभियान की मीटिंग में महिलाओं से कहा कि महिलाओं को ऑफिस में केवल को महिला संख्या दिखाने वाले सिम्बॉलिक पद स्वीकार नहीं करने चाहिए। उन्हे अपने हक के लिए लड़ना चाहिए और बड़े पदों की मांग करनी चाहिए।
राहुल ने महिलाओं से कहा कि आज की राजनीति में केवल पॉलिटिकल पार्टियों की ही लड़ाई नहीं होती है, बल्कि आज की राजनीति अलग-अलग विचारधाराओं की लड़ाई बन गई है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में लड़ाई सिर्फ सत्ता के लिए नहीं बल्कि लीडरशिप के लिए भी है।
दरअसल, शक्ति अभियान महिलाओं का एक संगठन है। इसमें अलग-अलग क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाएं शामिल होती हैं। यह मीटिंग शनिवार और रविवार को भी जारी रहेगी।

राहुल ने कहा महिलाओं को दिखावे के लिए पद स्वीकार नहीं करने चाहिए।
राहुल बोले- मैं महिलाओं के अधिकारों के साथ हूं राहुल ने मीटिंग में कहा कि इंदिरा फेलोशिप जमीनी स्तर की महिला नेताओं के एक मजबूत नेटवर्क को खड़ा करने में मदद कर रहा है। साथ ही महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए भी काम कर रहा है। मैं हमेशा से महिलाओं के समान अधिकार, शिक्षा, रोजगार और समान अवसर वाली सोच के साथ खड़ा रहा हूं। हमारा भारतीय संविधान सभी प्रकार के भेदभाव को खारिज करते हुए समानता और न्याय के इन्हीं मूल्यों का प्रतीक है।
कांग्रेस नेता बोलीं- 1 साल में 4300 शक्ति क्लब शुरू हुए कांग्रेस नेता मुमताज के अनुसार, एक साल में 300 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के 28 राज्यों और 350 ब्लॉकों में 31,000 लोगों के साथ 4300 शक्ति क्लब शुरू किए हैं।
शुक्रवार को शुरू हुई इस बैठक में 21 राज्यों की महिलाओं ने भाग लिया। यह महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाएं हैं। मीटिंग में संगठन की आगे की रणनीति और महिलाओं के अनुभवों पर चर्चा हुई।
इंदिरा गांधी को समर्पित है शक्ति अभियान कांग्रेस ने इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम के तहत शक्ति अभियान की शुरुआत की है। इसका लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाते हुए राजनीति समेत इलैक्टिड ऑफिस में उन्हें 50% की हिस्सेदारी दिलाना है। साथ ही पंचायतों, नगर पालिका में पदों के लिए चुनाव लड़ने के लिए महिलाओं को तैयार कराना भी इसका लक्ष्य है।
यह अभियान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को समर्पित है। इसमें महिला नेताओं के लिए वित्तीय और प्रशासनिक सहायता के साथ महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की भी मांग की गई है। ————————————-
राहुल गांधी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
राहुल ने महाराष्ट्र में दलित के घर खाना बनाया:बैंगन की सब्जी, दाल और भाजी पकाई; कहा- वे क्या खाते हैं, कम लोग जानते हैं

राहुल गांधी ने कहा कि दलित परिवार ने मुझे अपने घर बुलाया। मैंने उनके साथ एक दोपहर बिताई।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। खाना बनाने का वीडियो उन्होंने X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। पूरी खबर पढ़े…