Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeदेशरिटायर्ड शिक्षक के घर में निकला मिनी गन फैक्ट्री: पुलिस की...

रिटायर्ड शिक्षक के घर में निकला मिनी गन फैक्ट्री: पुलिस की छापेमारी में टीचर समेत सात गिरफ्तार, हथियार बनाने के लिए मुंगेर से आए थे 5 लोग – Buxar News


बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। अवैध धंधा रिटायर्ड शिक्षक के घर में चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को भी जब्त किया है।

.

पुलिस ने शिक्षक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 मुंगेर निवासी हैं। पांचों का कहना है कि एक माह पहले यहां आए थे। हालांकि पुलिस को शक है कि तीन महीने से ये लोग हथियार बना रहे।

अब पुलिस सभी को रिमांड पर लेगी। पता लगाया जाएगा कि ये पहले कहां हथियार बनाते थे। इनका कोई गैंग कनेक्शन तो नहीं। जिनके लिए ये लोग हथियार बना रहे हो। जानकारी बक्सर एसपी मनीष कुमार ने दी है। मामला नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चांद गांव का है।

छापेमारी के लिए शिक्षक के घर पर पहुंची पुलिस की टीम।

कई और लोगों पर भी शक

एसपी ने बताया सूचना मिली कि विरेन्द्र कुमार श्रीवास्त्व (रिटायर्ड शिक्षक) के घर में मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है। डुमरांव डीएसपी आफक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।इस दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शक है कि फैक्ट्री चलाने वालों में कई और लोग हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है।

मामले की जानकारी देते अधिकारी और बरामद अर्धनिर्मित हथियार।

मामले की जानकारी देते अधिकारी और बरामद अर्धनिर्मित हथियार।

गिरफ्तार लोगों में ये हैं शामिल

गिरफ्तार सात लोगों में एक शिक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव है, जो मकान मालिक है। दूसरा सीतामढ़ी निवासी पिन्टु शाह है। इसके अलावा मुंगेर के पांच मो. आजाद, मो. मोनू, मो. अब्दुल्ल, मो. राजू, मो. इबरान हैं।

एसपी ने बताया कि 36 पिस्टल टाइगर प्ले, 35 पीस कॉर्क रड, बैरल 33 पीस, बट-20 पीस, तीन ड्रिल मशीन, 1 लेंथ मशीन, एक ग्रेन्डर और तीन मोबाइल जब्त किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular