Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशरीवा में गोलीकांड की घटना निकली गैंगवार: आरोपी ने फरियादी बन...

रीवा में गोलीकांड की घटना निकली गैंगवार: आरोपी ने फरियादी बन पुलिस को 35 घंटे किया गुमराह; कई राउंड फायरिंग के मिले सबूत – Rewa News


रीवा आकृति टॉकीज के पास हुआ गोलीकांड गैंगवार निकला। जहां दोनों पक्षों से फायरिंग के सबूत मिले हैं। जबकि 35 घंटे तक एक पक्ष खुद को फरियादी बताकर पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष आरोपी हैं। जहां एक पक्ष के आरोपी ने पुलिस को फरियादी

.

एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि आयुष नाम के युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उस पर फायरिंग की गई है। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि वो पुलिस को गुमराह कर रहा है। यह गोली कांड अचानक होने वाली घटना नहीं थी बल्कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच गैंगवार का नतीजा था।

पुलिस टीम ने पुलिस ने मौके े चार कारतूस के खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

दरअसल गोली कांड के इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जब जांच की तो उसमें पता चला कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच दनादन गोली चलाई गई थी। लेकिन घटना के बाद दूसरा पक्ष लगातार पीड़ित बनकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने इस घटना के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की और छानबीन की।

पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की और छानबीन की।

पांच राउंड फायर के मिले साक्ष्य

इस घटना के बाद पुलिस ने चार कारतूस के खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिससे यह तो पता चलता है की पांच राउंड से अधिक फायर किए गए थे। इस पूरी घटना में दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक आरोपी चिन्हित किए गए हैं। जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में आयुष पाठक जो फरियादी बनकर आया था। वह भी आरोपी बनाया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular