Monday, June 23, 2025
Monday, June 23, 2025
Homeराज्य-शहररीवा में डिलेवरी डेट के बाद सोनोग्राफी की डेट दी: पति...

रीवा में डिलेवरी डेट के बाद सोनोग्राफी की डेट दी: पति बोला-3 दिन से अस्पताल के चक्कर काट रहा, डीन बोले- मामला उन तक नहीं पहुंचा – Rewa News


रीवा का संजय गांधी अस्पताल अपनी तरह-तरह की अव्यवस्थाओं के लिए अक्सर ही सुर्खियों में बना रहता है। इस बार एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला को डिलीवरी की तारीख के तीन दिन बाद सोनोग्राफी के लिए बुलाया गया। उधर महिला के पति का कहना है कि मैं ती

.

महिला के पति प्रेम तिवारी ने अस्पताल में चल रही अव्यवस्थाओं को लेकर चिंता जाहिर की।

महिला के पति प्रेम तिवारी ने बताया कि मेरी गर्भवती पत्नी किरण तिवारी की डिलीवरी 23 तारीख को होनी है। जबकि सोनोग्राफी के लिए पर्ची में 26 दिसंबर की तारीख दे दी गई है। पत्नी को समस्या ज्यादा हो रही है इसलिए सोनोग्राफी करवाना चाहते थे, लेकिन कोई इलाज नहीं हो रहा है। मरीज को दिक्कत है जबकि डॉक्टर बोल रहे हैं कि कोई विशेष दिक्कत नहीं है। अब बाहर सोनोग्राफी करवाने के लिए पत्नी को ले जाने की सोच रहा हूं। लेकिन उसकी खराब हालत की वजह से ले जाना भी मुश्किल है।

संजय गांधी अस्पताल के डीन सुनील अग्रवाल ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

संजय गांधी अस्पताल के डीन सुनील अग्रवाल ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

पूरे मामले में संजय गांधी अस्पताल के डीन सुनील अग्रवाल का कहना है कि सोनोग्राफी की सेवा इमरजेंसी के लिए 24 घंटे खुली रहती है। मेरे संज्ञान में अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। किसी भी पेशेंट को सोनोग्राफी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular