Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशरीवा में 2056 बोरी अवैध खाद जब्त, दो हिरासत में: पुलिस...

रीवा में 2056 बोरी अवैध खाद जब्त, दो हिरासत में: पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने सिरमौर में गोदाम सील किया – Rewa News



रीवा जिले में अवैध खाद के कारोबार पर पुलिस और कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार रात संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 2056 बोरी अवैध खाद जब्त की। यह कार्रवाई पहले से गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी के आधार पर की गई।

.

तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी छापे सिरमौर, विश्वविद्यालय और चोरहटा थाना क्षेत्रों में मारे गए। सबसे बड़ी कार्रवाई सिरमौर क्षेत्र में हुई, जहां एक बड़े गोदाम को सील कर दिया गया। वहीं चोरहटा थाना क्षेत्र के अटरिया में 600 बोरी खाद जब्त हुई।

गोदाम सील, दस्तावेजों की जांच जारी मौके पर मौजूद कृषि विभाग और पुलिस अधिकारियों ने गोदामों को सील कर जब्त खाद से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू की है। इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

इस अवैध कारोबार में शामिल विकास गुप्ता और कृष्ण कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई उन मुनाफाखोरों के खिलाफ चेतावनी है जो किसानों की जरूरतों का फायदा उठा रहे थे।

जिलेभर में जारी रहेगी कार्रवाई

एडिशनल एसपी आरती सिंह ने कहा कि पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त मुहिम अब पूरे जिले में चलेगी। जिन लोगों की भूमिका इस गोरखधंधे में रही है, उनकी भी जल्द गिरफ्तारी होगी। किसके नाम से ये सब सब संचालित थे और किसकी क्या भूमिका थी। इसकी जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular