Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeझारखंडरुक्का डैम में पानी पिछले साल से 2 फीट कम, हटिया डैम...

रुक्का डैम में पानी पिछले साल से 2 फीट कम, हटिया डैम में 5 फीट अधिक, नहीं होगी राशनिंग – Ranchi News



हर दिन बढ़ती गर्मी में डैमों का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। हालांकि तीनों डैम में पर्याप्त पानी है, इस बार राशनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। रुक्का डैम का पानी पिछले साल की तुलना में 2 फीट कम है। डैम में बीते वर्ष सात अप्रैल को 1924 फीट पानी था। इस वर्ष सा

.

सिकिदिरी हाइडल प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन के लिए भी पानी रुक्का से ही दिया जाता है। लेकिन पानी का लेवल कम होने की वजह से अब बिजली के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है। इसे लकेर बिजली विभाग को पत्र भेजा गया है, ताकि शहर की जनता को पानी की कमी नहीं हो। अभी डैम में पर्याप्त पानी है, जलापूर्ति में समस्या नहीं आएगी।

उधर, कांके डैम के अभियंता ने बताया कि डैम में पानी का लेवल ठीक है। जलापूर्ति में इस वर्ष कोई परेशानी नहीं होगी। बीते वर्ष कांके डैम में सात अप्रैल को 22 फीट पानी था, इस वर्ष 22.4 फीट पानी है। वहीं, हटिया डैम के इंजीनियर ने बताया कि डैम में इस समय 5 फीट पानी अधिक है। बीते वर्ष 7 अप्रैल को डैम में 24.7 फीट पानी था। वहीं इस वर्ष सात अप्रैल को डैम में 29.7 फीट पानी है। जलापूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।

7 अप्रैल को पिछले वर्ष व इस वर्ष जलस्तर (फीट में)

जलस्तर 2024 2025

रुक्का 24.04 22.01

कांके डैम 22.00 22.4

हटिया डैम 24.7 29.7

इधर, इस्लामनगर में 14 साल बाद 291 विस्थापितों को सरकार ने दिया फ्लैट, पर सप्लाई का पानी नहीं दिया

पानी नहीं मिलने से परेशान लालपुर व कोकर के लोगों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

{सिकि​दिरी को बिजली उत्पादन के लिए रुक्का से नहीं दे रहे पानी, अब सिर्फ जलापूर्ति होगी

2011 में बेघर हुए इस्लाम नगरवासियों को 14 साल के बाद अक्टूबर 2024 में 444 लोगों में से 291 लोगों को फ्लैट दिया गया। जी प्लस 3 मल्टीस्टोरी बिल्डिंग तैयार कर फ्लैट दिया। लेकिन यहां सप्लाई वाटर का कनेक्शन नहीं दिया गया। एक बोरिंग है, जिसका वाटर लेवल नीचे चला गया है। वैसे भी 291 परिवारों को यह पूरा पानी नहीं दे पाता है। इस्लामनगर में फ्लैट में रहने वाले मो. शकील ने बताया कि यहां सब कुछ ठीक है, लेकिन पानी की समस्या है। लोग दूर दराज से पानी लाने व जार का पानी खरीदने को मजबूर हैं। रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहु ने कहा कि इस्लामनगर में जिन्हें रांची नगर निगम की ओर से पुनर्वास किया गया है, वहां पानी के लिए बोरिंग है, उन्हें कमेटी बनाने के लिए कहा गया है। कमेटी बना कर निगम में पत्र देने पर सप्लाई पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।

इस्लामनगर में बंद पड़ी जलमीनार मामूली खर्च पर ठीक हो सकती है।

रांची | जेल कैंपस की पानी टंकी से पिछले चार दिनों से पानी नहीं मिल रहा था। इससे नाराज लालपुर व कोकर क्षेत्र के लोगों ने काली पट्टी बांध कर पानी टंकी के पास पहुंच कर अपना विरोध जताया। लोगों के आग्रह पर विधायक सीपी सिंह भी पानी टंकी के पास पहुंचे और वहां के कर्मी से पूछा कि क्यों पानी सप्लाई बंद है। कर्मी ने वाल्व में कुछ खराबी की बात बताई। विधायक ने विभाग में संपर्क कर जल्द ठीक करने का निर्देश दिया। इसके बाद दोपहर तीन बजे करीब खराब पुर्जे को बदल कर वाल्व ठीक किया गया। बूटी प्रमंडल के अभियंता ने बताया कि खराबी को ठीक कर लिया गया है, अब पूरी जलापूर्ति की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular