Friday, April 11, 2025
Friday, April 11, 2025
Homeविदेशरूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत आएंगे: अभी तारीख तय नहीं, क्रेमलिन बोला-...

रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत आएंगे: अभी तारीख तय नहीं, क्रेमलिन बोला- हम इसकी तैयारियों में जुटे; 3 साल पहले 4 घंटे के लिए आए थे


मॉस्को5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत की यात्रा करेंगे। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रूस जल्द ही पुतिन के दौरे की तारीखों का ऐलान करेगा। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पेस्कोव ने कहा कि हमने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

PM मोदी ने इस साल दो बार रूस की यात्रा की है। वे BRICS समिट के लिए 22 अक्टूबर को रूस गए थे। इससे पहले जुलाई में भी मोदी ने दो दिन का रूस दौरा किया था। तब उन्होंने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिसंबर 2021 में भारत की यात्रा की थी। वह सिर्फ 4 घंटे के लिए भारत आए थे। इस दौरान भारत और रूस के बीच 28 समझौते पर दस्तखत हुए थे। इसमें मिलिट्री और तकनीकी समझौते थे। दोनों देशों ने 2025 तक 30 अरब डॉलर सालाना ट्रेड का टार्गेट रखा था।

मोदी 22 अक्टूबर को ब्रिक्स समिट में शामिल होने रूस के कजान गए थे।

मोदी 22 अक्टूबर को ब्रिक्स समिट में शामिल होने रूस के कजान गए थे।

खबर अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular