Monday, June 23, 2025
Monday, June 23, 2025
Homeटेक - ऑटोरेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन भारत में लॉन्च: इसकी कीमत ₹4.98...

रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन भारत में लॉन्च: इसकी कीमत ₹4.98 करोड़, ये सिर्फ भारत के लिए तैयार किया गया पहला लिमिटेड एडिशन


नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन को भारत में 4.98 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, भारत) में लॉन्च कर दिया है। यह भारत में सेल के लिए अवेलेबल लॉन्ग-व्हीलबेस रेंज रोवर पर बेस्ड है। इसे ब्रांड के बिस्पोक SV डिवीजन ने कस्टमाइज किया है। रणथंभौर एडिशन सिर्फ भारत के लिए तैयार किया गया पहला लिमिटेड एडिशन है।

रणथंभौर एडिशन की सिर्फ 12 यूनिट्स होंगी। हर यूनिट में बिस्पोक डोर सिल प्लेट्स होंगी, जो यह बताएंगी कि यह यूनिट किस मॉडल का है (उदाहरण के लिए 12 में से 1)। SV डिवीजन के एक्सटीरियर पर कस्टम ब्लैक फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जिसे रेडिश फिनिश दिया गया है। साथ ही इसे कोरिंथियन ब्रॉन्ज और एन्थ्रेसाइट एक्सेंट से कॉन्ट्रास्ट किया गया है। यह टाइगर स्ट्रिप्स से इंस्पायर है। इसके ग्रिल, टेल गेट और 23 इंच के डार्क अलॉय व्हील्स भी टाइगर स्ट्रिप्स से इंस्पायर है।

इंटीरियर टाइगर की स्पाइन और स्ट्रिप्स से इंस्पायर

​​​​​​​रणथंभौर एडिशन के इंटीरियर की बात करें तो चार सीटों वाले केबिन में कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ कैरवे और पर्लिनो सेमी-एनिलिन लेदर का यूज किया गया है। सीटों पर एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो टाइगर की स्पाइन और स्ट्रिप्स से इंस्पायर है।

रिक्लाइनेबल सीट्स-रेफ्रिजरेटेड कम्पार्टमेंट जैसे फीचर्स

कस्टमाइज्ड स्कैटर कुशन, क्रोम हाइलाइट्स, लाइट वेंज विनियर और व्हाइट सिरेमिक डायल का इस्तेमाल रणथंभौर एडिशन को स्टैंडर्ड रेंज रोवर SV से अलग करने के लिए किया गया है। यह SV पर बेस्ड है, इसलिए इसमें पीछे की सीट पर बैठे पैसेंजर्स को पूरी तरह से रिक्लाइनेबल सीट्स, पावर्ड टेबल, डिप्लॉयेबल कपहोल्डर्स और SV एच्ड ग्लासवेयर के साथ एक रेफ्रिजरेटेड कम्पार्टमेंट भी मिलता है।

​​​​​​​रणथंभौर एडिशन में 3.0-लीटर सिक्स-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन

इस लिमिटेड-रन मॉडल में 400hp, 550Nm, 3.0-लीटर सिक्स-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट में भी मिलता है। जिसकी कीमत 2.6 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, भारत) है। कंपनी का कहना है कि वह रणथंभौर एडिशन की सेल्स से होने वाली इनकम का एक हिस्सा वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया को दान करेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular