Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeहरियाणारेवाड़ी अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाकर किया सुसाइड: पुलिस बोली-...

रेवाड़ी अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाकर किया सुसाइड: पुलिस बोली- मानसिक रूप से परेशान, हिसार में ट्रेन की चपेट में था आया – Rewari News



हरियाणा के रेवाड़ी के एक अस्पताल में आज मरीज ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

.

घटना रेवाड़ी शहर की है। शहर थाना पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के बूढी बावल का रहने वाला 42 वर्षीय निहाल सिंह अस्पताल में भर्ती था। 28 नवंबर को गांव किशनगढ़ बालावास हिसार ट्रेन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया था। इसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा था।

मृतक युवक के दो बच्चे हैं और मजदूरी करके घर का पालन पोषण करता था। थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया है कि उन्हें आज सुबह इसकी सूचना मिली थी। मौके पर अस्पताल पहुंचकर शव को नीचे उतारा। युवक मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे पता चल पाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular