Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeहरियाणारेवाड़ी में इको- बाइक टक्कर, SI की मौत: रोहड़ाई थाने में...

रेवाड़ी में इको- बाइक टक्कर, SI की मौत: रोहड़ाई थाने में तैनात था निहाल सिंह, एनएच -71 पर हुई घटना – Rewari News



हरियाणा के रेवाड़ी में इको कार ओर बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार ईएसआई निहाल सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद इको गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने में जुटी है। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

.

रोहड़ाई थाना में ईआरवी पर तैनात निहाल सिंह वीरवार रात को रोहड़ाई मोड़ से खेड़ा गांव की तरफ जा रहा था। जो NH 71 पर केडी होटल के सामने पहुंचा तो इको कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी विकास व भूपेंद्र ने बताया कि इको चालक तेज रफ्तार से चला रहा था और बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक निहाल सिंह के बेटे चमन के अनुसार उनका परिवार फिलहाल उत्तमनगर में रहता है। उनके पिता करीब 55 साल उम्र थी और करीब तीन साल बाद उनकी सेवानिवृत्ति थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular