Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहाररोजाना लगेगा जनता दरबार, अफसरों पर रखी जाएगी नजर: गया में...

रोजाना लगेगा जनता दरबार, अफसरों पर रखी जाएगी नजर: गया में नए DM शुभंकर का एक्शन प्लान, लोगों की शिकायतें पोर्टल पर होगी लोड – Gaya News


गया के नए डीएम शशांक शुभंकर ने कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही बड़ा संदेश दे दिया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि अब जिला प्रशासन की कार्यशैली और जवाबदेही में नया बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले

.

डीएम शुभंकर ने बताया कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और तुरंत समाधान के लिए दैनिक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह होगी कि जनता की हर शिकायत को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और उसके समाधान की प्रगति को भी ट्रैक किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक निर्देश सभी विभागों को जारी कर दिए गए हैं। अलग पोर्टल बनाए बनाए जाने को लेकर आदेश दे दिए गए हैं।

समय का पालन नहीं कर रहे कर्मी

डीएम ने अफसरों की जवाबदेही पर भी कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए। बताया कि कई विभागों के अधिकारियों व कर्मियों की ओर से समय का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसकी हमें पहले ही दिन शिकायत मिली है। इसे लेकर विशेष अभियान चलेगा और धावा दल का गठन होगा, जो विभागीय कार्यालयों में अचानक निरीक्षण करेगा।

डीएम ने अफसरों को संदेश दिया है।

इतना ही नहीं, जिले के सभी इंजीनियरिंग विभागों को सप्ताह में दो दिन जनता दरबार लगाने का आदेश दिया गया है। प्रत्येक विभाग को जल्दी ही समय और दिन तय कर इसकी सूचना देनी होगी।

आगामी पितृपक्ष मेला को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम ने कहा कि इस बार का मेला पहले से बेहतर और व्यवस्थित होगा। अफसर फील्ड विजिट बढ़ाएं, ताकि समस्याओं की बेसिक समझ बन सके।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular