जैन मुनि अभिषेक महाराज और श्रद्धालु को टक्कर मारने का सीसीटीवी सामने आया है।
हरियाणा के रोहतक में शनिवार को कंटेनर ने जैन मुनि अभिषेक महाराज और उनके साथ मौजूद एक श्रद्धालु को टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि जैन मुनि घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें कंटेनर जैन मुनि और श्रद्धालु को टक्क
.
सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक राकेश (45) गांव पहरावर का रहने वाला था। अभी हाल ही में जैन मुनि अभिषेक महाराज ने लब्धि जैन को दीक्षा दी थी।
जैन मुनि अभिषेक महाराज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बाजू पर चोट आई है।
पैदल दिल्ली जा रहे थे जैन मुनि हादसा सुबह साढ़े 6 से 7 बजे के बीच हुआ। जैन मुनि पैदल दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ कुछ श्रद्धालु भी थे, जो उन्हें कुछ दूरी तक छोड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर कंटेनर लेकर दिल्ली की तरफ फरार हो गया। राहगीरों ने जैन मुनि को संभाला, जबकि राकेश की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जैन मुनि को निजी अस्पताल में करवाया भर्ती राकेश के शव को पीजीआई के शवगृह में भेजा गया, जबकि जैन मुनि अभिषेक महाराज को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आईएमटी थाना प्रभारी एसआई पंकज कुमार ने बताया कि खरावड़ चौकी के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर कंटेनर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
राकेश फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट में अपर डिवीजन क्लर्क के पद पर तैनात था। वह पिछले कई सालों से बच्चों सहित पंचकूला में ही रह रहा था। राकेश अपने पीछे बेटी और बेटा छोड़ गया।

राकेश, जिसकी सड़क हादसे में जान चली गई।
12 जून को बड़ा दीक्षा पाठ देकर गांव पहरावर आए थे जैन मुनि अभिषेक महाराज ने 5 जून को लब्धि जैन को दीक्षा दी थी। इसकी एक विधि पूर्ण नहीं हुई थी। 12 मार्च को रेलवे रोड पर स्थित जैन स्थानक में लब्धि को बड़ा पाठ देकर अभिषेक मुनि महाराज 13 जून को सुबह गांव पहरावर के लिए निकले थे। जहां वह अपने परिवार व श्रद्धालुओं से मिले।
दिल्ली चातुर्मास के लिए पैदल जा रहे थे जैन मुनि गांव पहरावर से शनिवार सुबह जैन मुनि अभिषेक महाराज पैदल दिल्ली की तरफ जा रहे थे, जहां उनका चातुर्मास (4 माह एक ही स्थान पर रहना) शुरू होने वाला है।

पहरावर गांव से पैदल जाते हुए जैन मुनि अभिषेक महाराज और लोग।
चातुर्मास के लिए जा रहे साधु-साध्वी रोहतक के पंच परमेष्ठी युवा मंडल के अध्यक्ष विवेक जैन ने बताया कि इस समय जैन साधु व साध्वियों का पैदल विहार (पैदल यात्रा) चल रहा है। जैन साधु व साध्वी अपने चातुर्मास के लिए विहार पर निकले हुए है, जिनकी सुरक्षा करना सरकार व प्रशासन का दायित्व है। पिछले कुछ दिनों में जैन साधु व साध्वियों के साथ सड़क हादसे की कई घटनाएं सामने आई हैं। सरकार को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।