Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeहरियाणारोहतक में बीजेपी सांसद का विवादित बयान: जांगड़ा बोले- कांग्रेस में...

रोहतक में बीजेपी सांसद का विवादित बयान: जांगड़ा बोले- कांग्रेस में दो जीभ वाले सांप, एक भारत में तो दूसरी विदेश में बोलती है – Rohtak News


पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने रोहतक में भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं। कभी किसी नेता पर जातिवादी टिप्पणी की जाती है। कभी प्रधान

.

उदाहरण के लिए भारत में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने हाल ही में विदेश जाकर भारत के बारे में कई चौंकाने वाली बातें कहीं। जो एक साधारण अज्ञानी व्यक्ति भी नहीं कह सकता। रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि जैसे सांप की दो जीभ होती हैं। इसलिए कांग्रेस नेताओं की एक जीभ विदेश में बोलती है और दूसरी जीभ भारत में बोलती है।

यही जीभ भारत में लोकसभा चुनाव में कहती थी कि अगर नरेंद्र मोदी 400 सीटें पार कर गए तो भारत में आरक्षण खत्म कर देंगे। दूसरी जीभ विदेश में जाकर कहती है कि अगर हम कभी भारत में सत्ता में आए तो आरक्षण खत्म कर देंगे। पूरे देश की जनता इस दोहरे मापदंड को देख रही है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा

सोनिया के खिलाफ बोलने वालों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं

रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें कोई विरासत, कोई वंशवाद नहीं चलता। यहां कोई नेता मंडल स्तर से प्रधानमंत्री तक पहुंच सकता है। अन्य पार्टियों में ऐसा नहीं है। सोनिया के खिलाफ एक शब्द बोलो तो कांग्रेस में जगह नहीं बचती, चौटाला के खिलाफ एक शब्द बोलो तो लोकदल से निकाल दिया जाएगा। लेकिन भाजपा में आप शीर्ष पद पर पहुंच सकते हैं।

विरोध भी राजनीति का एक पहलू है

रामचंद्र जांगड़ा ने भाजपा नेताओं के विरोध पर बोलते हुए कहा कि चुनाव में विरोध और समर्थन होता रहता है। कुछ लोग विरोध भी करते हैं। हम नेता हैं, कोई हमें फूल माला भी पहनाता है तो कोई काले झंडे भी दिखा सकता है। यह राजनीति का एक पहलू है। इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है। समर्थन की खबरें तो आए दिन आती रहती हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular