Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeहरियाणारोहतक में भाजपा के 5 मंडल अध्यक्षों की घोषणा: कलानौर से...

रोहतक में भाजपा के 5 मंडल अध्यक्षों की घोषणा: कलानौर से कुलदीप कौशिक निर्वाचित, दिनेश धनखड़ को सुनारिया की जिम्मेदारी – Rohtak News



रोहतक में मंडल अध्यक्ष बनने पर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

हरियाणा के रोहतक में भाजपा जिला इकाई के पांच मंडलों के बूथ अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जिला चुनाव अधिकारी संदीप जोशी की देखरेख में 15 में से 5 मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए। जिला सह चुनाव अधिकारी डॉ. दिनेश घिलौड़ व सुखबीर सिंह चंदेलिया ने सभी

.

चुनाव अधिकारी संदीप जोशी ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा करते हुए बताया कि कलानौर मंडल के कुलदीप कौशिक, सुनारिया मंडल के दिनेश धनखड़, सुंडाना मंडल के भूप सिंह, गढ़ी सांपला मंडल के कपिल खत्री, मकड़ौली मंडल के जितेंद्र नांदल को अध्यक्ष चुना गया है। सभी चुने हुए मंडल अध्यक्षों को बधाई दी गई।

इसी सप्ताह होगा चुनाव

चुनाव अधिकारी संदीप जोशी ने बताया कि रोहतक के 15 मंडल अध्यक्षों में से 5 का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। बचे हुए 10 मंडल अध्यक्षों को लेकर इसी सप्ताह चुनाव करवाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में रोहतक के सभी 15 मंडल अध्यक्ष निर्वाचित कर दिए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular