Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणारोहतक में स्वयं सहायता समूह के नाम पर धोखाधड़ी: 406877 रुपए...

रोहतक में स्वयं सहायता समूह के नाम पर धोखाधड़ी: 406877 रुपए के डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर खाता करवाया बंद, बैंक में फर्जी पत्र भी दिया – Rohtak News


रोहतक में स्वयं सहायता समूह के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें 406877 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनाकर खाते को फर्जी पत्र देकर बंद करवा दिया। जिसका पता लगने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

.

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार ने एसपी को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह रोहतक के गांव करौंथा का रहने वाला है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाए जाते हैं और इन समूहों के ऊपर गांव में ही इनके ग्राम संगठन बनाए जाते हैं। इन ग्राम संगठनों को अपनी आजीविका शुरू करने और आपसी लेन-देन के लिए कम्यूनिटी इनवेस्टमेंट फंड सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है।

सिटी पुलिस थाना रोहतक

4 लाख 6 हजार 877 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाया योजना के तहत गांव सिंहपुरा एक महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया। 9 अक्टूबर 2020 को पीएनबी में उसका खाता खुलवाया। सरकार ने इस ग्राम संगठन को 3 लाख 75000 रुपए की राशि 10 अक्टूबर 2021 को दी। राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ऑडिट अभियान के तहत इस संगठन के खाते स्टेटमेंट मांगी गई। जिसमें पता चला कि खाते से 4 लाख 6 हजार 877 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाया गया। सीमा से अधिक सीआईएफ निकलवाने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और ऑडिट रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा। खंड कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि गांव के ग्राम संगठन द्वारा कोई लेनदेन संबंधित जानकारी नहीं है और गांव में ग्राम संगठन की बैठक भी नहीं होती।

सरकार को 406877 रुपए की हानि इसके बाद बैंक से बाउचर व रिसिप्ट की जानकारी मांगी, तो पता चला कि यह खाता बंद किया जा चुका है। खाते से 4 लाख 6 हजार 877 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट से बैंक द्वारा जारी किया जा चुका है। खाता बंद करने के लिए भी फर्जी पत्र जारी किया था। कार्यालय ने आज तक कोई पत्र जारी नहीं किया। यह जिला मिशन निदेशक कम सीईओ की नकली स्टंप व झूठे हस्ताक्षर करके जालसाजी से किया गया है। जिससे सरकार को 406877 रुपए की हानि पहुंचाई है। जिसके बाद सिटी थाना में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular