रोहतक जिले की सुनारियां जेल में हत्या व दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा मुखी गुरमीत रामरहीम को 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो मिली थी। गुरमीत रामरहीम 21 दिन सिरसा डेरे में रहने के बाद आज वापस लौट रहे है। कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा से रामरह
.
बता दें कि गुरमीत रामरहीम को इससे पहले 2 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसमें से 10 दिन सिरसा डेरा तो 20 दिन बरनावा यूपी में बिताए थे। लेकिन इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान सिरसा डेरे में ही रहे और अनुयायियों से मुलाकात की। साथ ही डेरे का स्थापना दिवस मनाया।
लग्जरी गाड़ियों का पहुंचा काफिला 21 दिन की फरलो मिलने के बाद 9 अप्रैल को सुनारियां जेल से सुबह करीब 6:30 बजे गुरमीत रामरहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा के लिए रवाना हुए थे। उनका लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला था, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉर्च्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल रही। अब उन्हीं गाड़ियों का काफिला वापस सुनारियां जेल में रामरहीम को लेकर आएगा।
13वीं बार जेल से बाहर आए थे रामरहीम डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब तक 13 बार जेल से बाहर आ चुके है। रोहतक जेल प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम को गुप-चुप तरीके से सुनारिया से सिरसा के लिए भेजा था। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी। रामरीम इस बार बागपत के बरनावा नहीं गए, बल्कि सिरसा स्थित डेरे में रहे। साल 2017 के बाद गुरमीत राम रहीम 13वीं बार जेल से बाहर आए है।