Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ के रेस कोर्स में घुड़दौड़: द इनहेरिटर ने जीता पहला...

लखनऊ के रेस कोर्स में घुड़दौड़: द इनहेरिटर ने जीता पहला स्थान, मेजर जनरल महेंद्र प्रताप मेमोरियल कप की प्रतियोगिता आयोजित – Lucknow News


लखनऊ के कैंट में शनिवार को रेस कोर्स में मेजर जनरल महेंद्र प्रताप मेमोरियल कप के लिए घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। होली के दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता में दर्शकों ने अपने फेवरेट घोड़े पर दिल खोलकर दांव लगाए। घुड़दौड़ शुरू होने से पूर्व ही दर्शक

.

प्रतियोगिता जीतने पर दी गई ट्रॉफी।

इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और थॉरोब्रीड की रेस के लिए जॉकी अपने घोड़ों के साथ स्टार्टिंग लाइन पर पहुंच गए। रेस शुरू होने का इशारा मिलते ही जॉकी ने अपने घोड़ों की लगाम खींची ही थी, वे हवा से बाते हुए करते हुए फिनिशिंग लाइन की तरफ दौड़ पड़े। सबसे आगे जेएन माथुर का द इनहेरिटर दौड़ रहा था। जॉकी सौरभ रावत तेजी से घोड़े को भगा रहे थे, दर्शक भी कम ऑन हेरिटर कम ऑन…बुलाते रहे। देखते ही देखते हेरिटर ने रेस पूरी की और रेस के दौरान कोई घुड़सवार उसे छू नहीं सका।

हेरिटर के जीतते ही सभी जेएन माथुर को मेजर जनरल प्रताप मेमोरियल कप जीतने की बधाई दी। जॉकी सौरभ की भी लोगों ने दिल खोलकर तारीफ की। शाम को हजारों वॉट की चमकती रोशनी में आयोजित हुई घुड़दौड़ प्रतियोगिता का रोमांच भी दोगुना हो गया। दूसरा स्थान मो. अब्दुल्लाह के गोल्डन ओक्स को मिला। जेएन माथुर के शान ए अजीम को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को ले. ज. मुकेश चड्ढा ने पुरस्कृत किया। इंडियन ब्रीड की रेस में विकास पाण्डेय के मेरियेला, अमर हबीबुल्लाह के अलोहा और गर्वित पाण्डेय के शुभ्रक क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular