लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में ‘विद्या के लंगर’ मुहिम के तहत सम्मान समारोह और विशेष दीवान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
.
कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि संस्था 28 वर्षों से धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रवादी कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। कार्यवाहक अध्यक्ष स. हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि संस्था बीते दो वर्षों से ‘विद्या के लंगर’ के तहत यूपीएससी कोचिंग उपलब्ध करा रही है। इसे सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी संचालित कर रहे हैं। इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहायता प्रदान की जाती है।
विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता और सम्मान
गुरजोत सिंह, जिनका चयन इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट, रायबरेली में कमर्शियल पायलट के रूप में हुआ। उन्हें ₹2 लाख का अनुदान दिया गया। 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सम्मानित करते मुख्य अतिथि
यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा जारी रहेगी। साथ ही अकाल यूनिवर्सिटी में 40 सीटें सिख बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित व्यक्तित्व
गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष सरदार तेजपाल सिंह ने बताया कि स. जसविंदर सिंह बेदी, स. राजिंदर सिंह बिंद्रा, स. गुरमुख सिंह अरोरा, स. इंदर सिंह छाबड़ा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में विशिष्ट योगदान देने वाले सदस्य
इस कार्यक्रम में यू.पी. सिख विचार मंच का विशेष योगदान रहा। राजू गांधी, विक्की बग्गा, सतवीर सिंह आनंद, कपिल अरोरा, हर्षदीप सिंह, आज्ञा पाल सिंह, मनमीत सिंह बंटी, दलजीत सिंह टोनी, सुरिंदरपाल सिंह बक्शी, स. नरेंद्र सिंह मोंगा, सुरिंदर गोलू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग प्रदान किया।
समारोह के उपरांत संगत ने सामूहिक अरदास की और गुरु का लंगर वितरित किया गया।