नमस्कार लखनऊ, मुस्कुराइए, आज 16 अक्टूबर, दिन बुधवार है…
.
हम आपके लिए आज के इवेंट और आपसे जुड़ी काम की बातों को लेकर आए हैं। इसमें बता रहे हैं कि शहर में कहां और क्या-क्या हो रहा है। बिजली किन इलाकों में कटेगी, पानी किन इलाकों में नहीं आएगा। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट्स कहां हो रहे हैं। शहर का मौसम, सिटी का ट्रैफिक, सिनेमा, स्कूल-कॉलेज से जुड़ी जानकारियां भी हैं।
पढ़िए क्या कुछ है, आपके काम की बातें
सुविधाएं, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं… |
कहां बिजली नहीं आएगी? | - अहिबरनपुर डालीगंज के शिव नगर में बिजली के मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते 10 बजे से 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
- चिनहट क्षेत्र के हारूनी मस्जिद के पास में जर्जर केबल बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते बिजली 10 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं आएगी।
|
कहां रहेगा डायवर्जन | - गौरी बाजार में पिलर नंबर 15 पर बीम उतारने का काम किया जाएगा। इसके चलते 11.30 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहेगा।
- लखनऊ-कानपुर बाईपास रोड पर बुधवार को 11.30 बजे से 4 बजे के बीच जुनाबगंज और प्रसाद हॉस्पिटल के बीच पिलर नंबर- 192 पर बीम को उतारने का काम किया जाना है। सुरक्षा के कारणों से ट्रैफिक को रोक-रोक कर काम किया जाएगा।
- 1090 चौराहा से गांधी सेतु, सामाजिक परिवर्तन स्थल चौराहा होकर गोमती नगर जाने वाला ट्रैफिक 1090 से उद्यान चौराहा तक बैन रहेगा। यह यातायात 1090 चौराहा से समता मूलक, डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहा से उद्यान चौराहा होते हुए जा सकेगा।
- गोमती नगर से 1090 की तरफ जाने वाले यातायात उद्यान चौराहा से डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहा से समता मूलक से 1090 होकर गंतव्य को जा सकेगा। उद्यान चौराहा से 1090 के बीच ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा।
- समता मूलक से पुरानी चटोरी गली होकर सामाजिक परिवर्तन स्थल चौराहे की तरफ एवं मरीन ड्राइव की तरफ ट्रैफिक बंद रहेगा।
- सामाजिक परिवर्तन से उद्यान चौराहा बाया सामाजिक परिवर्तन स्थल ढाल यातायात बैन रहेगा।
- ताज अंडरपास के दोनों साइड से उद्यान चौराहे की तरफ सभी प्रकार के यातायात बंद रहेंगे।
- समता मूलक से ताज अंडरपास होकर जनेश्वर मिश्र पार्क (जुरासिक पार्क) के निकट रेलवे अंडरपास के बीच सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर 6 से व गेट नंबर 2 से दयाल पैराडाइज चौराहा से उद्यान चौराहा, डिगडिगा चौराहा, समता मूलक होकर गंतव्य को जा सकेगा।
- मोहन रोड पुल चौराहे से हरदोई रिंग रोड मरम्मत का काम होना है। इसके चलते 30 अक्टूबर तक डायवर्जन लागू रहेगा।
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ खेल | - जीवनदीप आश्रम लखनऊ के श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी महाराज सनातन धर्म पर वार्ता करेंगे।
- गोमती नगर स्थित यूपी बैडमिंटन अकादमी में राज्य स्तरीय सीनियर महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप सुबह 10 बजे से।
- लखनऊ में लगेगा शैल उत्सव। अखिल भारतीय समकालीन मूर्तिकला शिविर 21 अक्टूबर तक चलेगा।
- भारतीय सांस्कृतिक संबद्ध परिषद की तरफ से शाम 6:30 बजे कथक डांस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
- कंसर्नड थियेटर की ओर से दशम साहित्यकार प्रेरणा दिवस का आयोजन बी- 276, अम्बा पैलेस के पीछे, राजाजीपुरम में शाम 4.30 बजे।
- सुशील कुमार सिंह द्वारा लिखित नाटक काकोरी ट्रेन एक्शन का मंचन कला मंडपम प्रेक्षागृह, कैसरबाग में शाम 6.30 बजे।
|
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर | - FSDA टोल फ्री हेल्पलाइन मुख्यालय: 18001805533
- जिला स्तरीय हेल्पलाइन : 915223514492
|
इलेक्ट्रिक बसों की शिकायत का हेल्पलाइन नंबर | |
पार्क अपडेट | - जनेश्वर मिश्र पार्क में टिकट के दाम 5 रुपए बढ़ा दिए गए। अब 15 रुपए देने होंगे।
- जुरासिक पार्क में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक एंट्री रहेगी। 3 साल से कम के बच्चों की फ्री एंट्री रहेगी।
|
यूटिलिटी अपडेट | - लखनऊ में 31 दिसंबर तक आधार कार्ड से संबंधित संशोधन आधार केंद्र पर करा सकते हैं।
|
दीपावली के लिए करें बस और ट्रेन की बुकिंग | - बसों के लिए यहां करें बुकिंग https://upsrtc.up.gov.in/
- ट्रेन के लिए यहां से करें बुकिंग https://www.irctc.co.in/nget/train-search
|
पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी | - 15555 पर कॉल करके पूरी जानकारी ली जा सकती है।
|
धरना प्रदर्शन/ कार्यक्रम | - इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोड सेफ्टी पर कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से।
- ईको गार्डन में एंबुलेंस चालकों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे से।
|
कैंपस | - LU के संस्कृत भाषा विभाग की तरफ से 16, 17 अक्टूबर को वैदिक संस्कार की उपयोगिता विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
- जनपद माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, चौक स्टेडियम , सुबह 10 बजे से
- ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 16 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
|
काउंसिलिंग/प्लेसमेंट | - AKTU में खाली सीटों के लिए स्पेशल राउंड काउंसिलिंग, 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक खाली सीटों पर दाखिले और लेटरल एंट्री का प्रवेश होगा।
|
ट्रेनों के शेड्यूल में फेरबदल | - लखनऊ-छपरा वंदे भारत ट्रेन 02270-02269 ट्रेन 25 अक्टूबर से 8 नवंबर तक 13 फेरे के लिए चलाई जाएगी।
- गोरखपुर-गोंडा रूट पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते बंद 12 गाड़ियों का संचालन बहाल कर दिया गया है।
- गोरखपुर गोंडा रूट पर इंटरलॉकिंग का काम होने से 36 ट्रेनें निरस्त और 63 ट्रेनों का डायवर्जन 14 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक लागू रहेगा।
- 05047 (बनारस-गाजियाबाद विशेष ट्रेन) 08.10.2024 से 26.11.2024 तक और ट्रेन संख्या 05048 (गाजियाबाद- बनारस विशेष ट्रेन) 09.10.2024 से 27.11.2024 तक संचालित नहीं की जाएगी।
- बांद्रा टर्मिनस से मालदा टाउन के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रहेगा। लखनऊ मंडल से ट्रेन आवाजाही करेगी।
- 04044 आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 26 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलाई जाएगी।
- 04043 गोरखपुर- आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी।
- मुजफ्फरपुर आनंद विहार चलने वाली विशेष ट्रेन को 23 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।
|
नई और स्पेशल ट्रेनें | - नलबाडी-बाईहटा खंड पर दोहरीकरण के चलते 13 ट्रेन 21 से 29 अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगी।
- दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए लखनऊ से होते हुए 040458-59 ट्रेन 24 से चलेगी।
- साबरमती- सीतामढ़ी त्योहार विशेष ट्रेन 09421- 09422 ट्रेन 29 नवंबर तक चलाई जाएगी।
- आनंद विहार- गोरखपुर 04044-04043 ट्रेन नंबर 9 नवंबर तक चलाई जाएगी।
- 4 अक्टूबर से हरिद्वार से मुजफ्फरपुर के लिए 7 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
- 04062 आनंद विहार-बरौनी स्पेशल को 6,13,20,27 अक्टूबर और 3,10,17 नवंबर को आनंद विहार से सुबह 9 बजे चलेगी। शाम 5.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
- 04061 बरौनी-आनंद विहार वापसी में 8, 14,21, 28 अक्टूबर और 4,11,18 नवंबर को बरौनी से सुबह 8 बजे चलकर लखनऊ रात 10.10 बजे पहुंचेगी।
|
फ्लाइट की टाइमिंग में फेरबदल | - इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं है।
|
आईआरसीटीसी हेल्पलाइन | - नवंबर में इंडोनेशिया की सैर IRCTC कराएगा। इसके लिए बुकिंग नंबर 8287930922 पर की जा सकती है।
|
फिल्म | सिनेमा हॉल | शो |
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जिगरा वितिया द हंटर जोकर स्त्री-2 | फीनिक्स प्लासियो | सुबह 9.20 बजे से रात 10.50 तक |
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जिगरा वितिया द हंटर जोकर स्त्री-2 | फन सिनेमा हॉल | रात 10 बजे और रात 10.50 बजे। |
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जिगरा वितिया द हंटर स्त्री-2 | वन अवध सेंटर | सुबह 10:23 बजे से रात 11:20 बजे तक |
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जिगरा वितिया द हंटर जोकर स्त्री – 2 | लूलू मॉल | सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक |
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जिगरा वितिया द हंटर स्त्री – 2 | क्रॉउन मॉल | सुबह 10 और 11 बजे तक । |
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जिगरा वितिया द हंटर स्त्री – 2 | शालीमार गेटवे | सुबह 10 बजे से 11 बजे तक। |
ज्वेलरी | भाव |
सोना | 78,100 रुपए प्रति 10 ग्राम |
चांदी | 93,500 रुपए प्रति किलो |
पेट्रोलियम | कीमत |
पेट्रोल | 94.56 रुपए प्रति लीटर |
डीजल | 87.66 रुपए प्रति लीटर |
CNG | 93.96 रुपए प्रति किलोग्राम है |
तापमान | अधिकतम 33° डिग्री न्यूनतम, 23° डिग्री |
हवा की रफ्तार | 10 कि.मी प्रति घंटा |
शहर का AQI | अधिकतम 99, न्यूनतम 40 |
आज का मौसम | दिन में मौसम साफ रहेगा। बादल भी छाए रहेंगे। |
शहर में आपसे जुड़ी सुविधाएं और हेल्पलाइन नंबर-
हमसे संपर्क कीजिए यदि आपके पास लखनऊ में किसी इवेंट की जानकारी या कोई ऐसी खबर है, जो पूरे शहर के काम की है तो हमें 9454292638 पर वॉट्सऐप कर सकते हैं। लखनऊ टुडे को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक भी दे सकते हैं।
Source link