Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ पहुंचे रामचरण और कियारा: अपनी फिल्म गेंम चेंजर का टीजर...

लखनऊ पहुंचे रामचरण और कियारा: अपनी फिल्म गेंम चेंजर का टीजर किया रिलीज , पहली बार लखनऊ पहुंचे रामचरण, पोस्टर के लिए आपस में भीडे़ समर्थक – Lucknow News


रामचरण के साथ कियारा आडवानी इस फिल्म में नजर आएगी।

साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी शनिवार को लखनऊ पहुंचे। दोनों ही कलाकार अपनी फिल्म गेंम चेंजर के टीजर रिलीज के लिए आए हुए थे। इस दौरान उनके फैंस का अलग जोश देखने को मिला।

.

लखनऊ के प्रतिभा सिनेमा के बाहर पहले तो दोनों ही कलाकारों ने अपने चाहने वालों को बस के ऊपर खड़े को अभिनंदन किया। उसके बाद वह हॉल के अंदर फिल्म का टेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान रामचरण की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेक़रार दिखे। यहां तक की पोस्टर के लिए लोग आपस में उलझ पड़े।

एक झलक पाने के लिए काफी भीड़ देखने को मिली।

लखनऊ सबसे अच्छा शहर है

कियारा ने कहा कि लखनऊ नवाबों का शहर है। लेकिन यहां के लोग दिल के नबाव है। इसका जवाब देते हुए राम चरण ने कहा कि लखनऊ सबसे अच्छा शहर है। पहली बार साउथ की किसी फिल्म का टीजर लखनऊ में लांच किया गया है। राम चरण पहली बार अपने किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए थे। फिल्म को साउथ के मशहूर निदेशक शंकर ने डायरेक्ट किया है।

आरआरआर फेम रामचरण के चाहने वालों की संख्या हिंदी भाषी राज्यों में काफी ज्यादा है। यही वजह से वह फिल्म का टीजर लखनऊ में लांच किया गया। इससे पहले अभिनेत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। पोस्ट में उन्होंने दो फोटो शेयर की। फोटो में ब्लू रंग की ड्रेस में अभिनेत्री जलपरी की तरह दिख रही हैं।

राम चरण ने कहा कि लखनऊ सबसे अच्छा शहर है।

राम चरण ने कहा कि लखनऊ सबसे अच्छा शहर है।

डांस कोरियोग्राफी प्रभु देवा ने किया है

फिल्म का निर्माण दिल राजू और सिरीश ने किया है। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। हर्षित द्वारा सह-निर्मित, एक्शन कोरियोग्राफी अनबरीव द्वारा की गई है। फिल्म में डांस कोरियोग्राफी प्रभु देवा, गणेश आचार्य, प्रेम रक्षित, बॉस्को मार्टिस, जॉनी और सैंडी द्वारा की गई है।

फिल्म के गानों की कोरियोग्राफी प्रभु देवा ने किया है।

फिल्म के गानों की कोरियोग्राफी प्रभु देवा ने किया है।

आईएएस की भूमिका में नजर आएंगे ‘गेम चेंजर’ में राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जो निष्पक्ष चुनाव की वकालत करके भ्रष्ट राजनेताओं से मुकाबला करता है। यह एक्शन-थ्रिलर 10 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण दिल राजू और सिरीश द्वारा किया गया है, कहानी कार्तिक सुब्बाराज की है और लेखन एसयू वेंकटेशन और विवेक द्वारा किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular