Friday, May 30, 2025
Friday, May 30, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में कोरोना का दूसरा केस मिला: 53 साल की महिला...

लखनऊ में कोरोना का दूसरा केस मिला: 53 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा – Lucknow News



लखनऊ में कोरोना का एक और संक्रमित मरीज सामने आया है। शहर के निजी लैब में आशियाना की रहने वाली 53 साल की महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

.

इस बीच डॉक्टरों में महिला को होम आइसोलेशन में रखा है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। इसी के साथ लखनऊ में अब 3 दिन के भीतर 2 मरीजो की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आ चुकी है। बड़ी बात ये है कि दोनों की उत्तराखंड की ट्रेवल हिस्ट्री रही है और दोनों ही सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासी है।

उत्तराखंड की है ट्रेवल हिस्ट्री

आशियाना की रहने वाली महिला उत्तराखंड से धार्मिक यात्रा करके वापस आई थी। सर्दी-जुखाम व बुखार की शिकायत होने पर निजी लैब से जांच कराई। जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। सीएमओ का कहना है महिला में कोविड के हल्के लक्षण है। पर उसकी सेहत कज़ लगातार निगरानी की जा रही है।

सांस लेने में थी तकलीफ

आशियाना के रुचिखंड की रहने वाली महिला (53) धार्मिक यात्रा करके उत्तराखंड से 22 मई को वापस आई थी। पांच दिन पहले उन्हें सर्दी-जुखाम बुखार की शिकायत हुई। सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हुई। निजी डॉक्टर से दवा ली मगर खास राहत नहीं मिली।

लक्षण आने पर परिजनों की जांच कराई जाएगी

डॉक्टर की सलाह पर निजी लैब में कोविड की जांच कराई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं लखनऊ के आशियाना इलाके में यह दूसरा कोविड पॉजिटिव केस मिला है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है महिला में कोविड के हल्के लक्षण हैं। बताया परिजनों में अभी तक कोई भी लक्षण नहीं हैं। लक्षण आने पर परिजनों की जांच कराई जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular