Thursday, May 8, 2025
Thursday, May 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में कोहरे के चलते फ्लाइट्स घंटों लेट: सुबह की फ्लाइट...

लखनऊ में कोहरे के चलते फ्लाइट्स घंटों लेट: सुबह की फ्लाइट दोपहर में भरी उड़ान, सऊदिया एयरलाइंस रही 2 घंटे लेट – Lucknow News



लखनऊ में विमान सेवाओं पर कोहरे का असर पड़ा है। कम विजिबिलिटी के कारण लखनऊ आने-जाने वाली कई फ्लाइट घंटों लेट रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह से ही लखनऊ में कोहरा और धुंध छाया रहा, जिससे उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ गया

.

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सऊदी अरब जाने वाली सऊदिया एयरलाइंस की रात 2 बजे की उड़ान करीब 2 घंटे देरी से रवाना हुई। सुबह 8.25 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान 5 घंटे की देरी के बाद दोपहर 1.27 बजे उड़ान भर सकी।

मुंबई और देहरादून की उड़ानें भी प्रभावित

लखनऊ से मुंबई और देहरादून जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित रहीं। इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें 1 से 2 घंटे तक देरी से रवाना हुईं। वहीं, देहरादून और दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ानें भी अपने तय समय से घंटों बाद एयरपोर्ट पहुंचीं।

यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानियां

विमानों की लेट-लतीफी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी अगली फ्लाइट और कनेक्टिंग ट्रैवल के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ देखी गई, जो अपनी उड़ानों की अपडेट का इंतजार कर रहे थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular