Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में पूर्व न्यायाधीश एसएस उपाध्याय की किताब का विमोचन: RSS...

लखनऊ में पूर्व न्यायाधीश एसएस उपाध्याय की किताब का विमोचन: RSS की 100 साल की यात्रा पर आधारित ‘पीपल्स परसेप्शन एंड RSS’ का लखनऊ में लोकार्पण – Lucknow News


लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के डी.ए.वी. पी.जी कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई राज्यपालों के पूर्व विधिक सलाहकार और पूर्व न्यायाधीश एस.एस. उपाध्याय द्वारा लिखित पुस्तक ‘पीपल्स परसेप्शन एंड आरएसएस’ का विमोचन हुआ।

पुस्तक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 1925 से वर्तमान तक की यात्रा का विस्तृत वर्णन है। लेखक ने सरल भाषा में संघ के भारतीय संस्कृति संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को प्रस्तुत किया है। साथ ही राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका और भविष्य की योजनाओं का भी उल्लेख किया है।

यह पुस्तक युवाओं को संघ की विचारधारा समझने में सहायक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक युवाओं को संघ की विचारधारा समझने में सहायक होगी।

डॉ. एम.एल भट्ट ने पुस्तक का मार्गदर्शक बताया

विशिष्ट अतिथियों में पूर्व न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. विन्दा प्रसाद मिश्र ने अपने विचार रखे। शिलांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रभा शंकर शुक्ल और कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ के निदेशक डॉ. एम.एल. भट्ट ने पुस्तक को समसामयिक और मार्गदर्शक बताया।

डॉ. श्रीकांत शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया

कार्यक्रम का संचालन लखनऊ हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर स्थायी अधिवक्ता अरुण कुमार ने किया। सरस्वती संगीत अकादमी के प्रबंध निदेशक डॉ. श्रीकांत शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में कई न्यायाधीश, कुलपति, वरिष्ठ अधिवक्ता और शिक्षाविद उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular