Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में ब्राह्मण महाकुंभ की तैयारियां तेज: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में...

लखनऊ में ब्राह्मण महाकुंभ की तैयारियां तेज: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दिसंबर में आयोजित होगा कार्यक्रम – Lucknow News



राजेंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा दिसंबर 2024 में प्रदेश स्तर पर ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन की तैयारी में जुट गया है। यह जानकारी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में ब्राह्मण सेवा आयोग बनाने के लिए प

.

राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम को गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस महाकुंभ के द्वारा समाज के विभिन्न मुद्दों को सरकार के सामने लाया जाएगा। महाकुंभ में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समाज में चेतना लाने का काम किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने पदाधिकारियों और ब्राह्मण संगठनों से सहयोग की अपील करते कार्यक्रम की सफलता के लिए आह्वान किया। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण महाकुंभ 2024 की तैयारियों को लेकर महासभा के पदाधिकारी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इसे सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसमें राष्ट्रीय सचिव विशंभर नारायण तिवारी, ओपी शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य एनपी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय, प्रदेश संयोजक राहुल पाण्डेय और प्रदेश प्रभारी परशुराम सेना सर्वेश दुबे को जिम्मेदारी दी जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular