Sunday, May 18, 2025
Sunday, May 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में महिला को सम्मोहित कर टप्पेबाजी: घर में साई मंदिर...

लखनऊ में महिला को सम्मोहित कर टप्पेबाजी: घर में साई मंदिर के लिए दान मांगने पहुंची महिलाएं, झांड़ फूंक के नाम पर झांसे में लिया – Lucknow News



लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में दान मांगने आई महिलाओं ने सम्मोहित करके नगदी व जेवर ले लिया। टप्पेबाज महिलाओं ने बरकत का झांसा देकर एक कपड़ा माथे से लगाने को दिया। इसके बाद महिला उनके वश में चली गई। होश आने पर पीड़ित महिला ने आसापास तलाश की लेकिन कुछ पता

.

अशोक विहार, इस्माइलगंज निवासी सोनी श्रीवास्तव ने बताया कि 12 मई 2025 को सुबह करीब 10.30 बजे दो महिलाएं घर आईं। साई मंदिर के नाम पर दान मांगने लगी। सोनी ने उन्हें दान में 10 रुपए दिए। इसके बाद दोनों महिलाओं ने नोट और अक्षत मांगा। बोली कि झांड़ फूंक कर देंगे बरकत होगी।

सोनी उनकी बातों में आकर 20 रुपए और अक्षत दे दी। इस दौरान महिलाओं ने एक कपड़ा लपेट कर दिया और बोला मत्थे से लगा लो। मत्थे से कपड़ा लगाते ही सोनी की सोचने समझने की शक्ति खत्म हो गई।

सम्मोहित कर सारे जेवर लेकर हुई चंपत

इस पर महिलाओं ने घर में रखे रुपए और जेवर लाने के लिए कहा। सोनी को कुछ होश नहीं उन्होंने घर में रखे सात हजार नगद और एक सोने का डेढ़ तोले का हार उन महिलाओं को दे दिए। इसके बाद महिलाओं ने पानी मांगा। सोनी पानी लेने घर के अंदर गई। तभी महिलाएं वहां से गायब हो गई।

सोनी को थोड़ी देर बाद होश आया तो पूरे मोहल्ले में उनको खोजा लेकिन नहीं मिली। इसके बाद पुलिस चौकी जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तफ्तीश करके मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गाजीपुर का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से टप्पेबाज महिलाओं की तलाश की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular