Thursday, March 20, 2025
Thursday, March 20, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में युवक की जहर देकर हत्या हुई थी: दो साल...

लखनऊ में युवक की जहर देकर हत्या हुई थी: दो साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस कर रही जांच – Lucknow News



महानगर पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

लखनऊ के महानगर थाने में दो साल बाद युवक की हत्या होने का मुकदमा दर्ज हुआ। मां का आरोप है कि उसके बेटे की जहर देकर हत्या की गई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता लगातार अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगा रही थी।

.

7 मार्च 2023 को सड़क किनारे मिला बेसुध मिला था सचिवालय कॉलोनी निवासी उर्मिला सिंह ने पुलिस को बताया है कि सात मार्च 2023 को बेटा ज्ञानेंद्र सिंह (34) ऑफिस के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास निशातगंज पुलिस चौकी से फोन आने पर जानकारी हुई कि ज्ञानेंद्र निशातगंज के पास सड़क किनारे बेसुध पड़ा है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर दिए जाने की बात सामने आई। जिसको लेकर महानगर थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाय पर, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। जिसके चलते करीब दो साल से अधिकारियों से मिल रही थीं। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular