Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में लगी अहिल्याबाई होल्कर प्रदर्शनी: बीएल संतोष बोले– देश को...

लखनऊ में लगी अहिल्याबाई होल्कर प्रदर्शनी: बीएल संतोष बोले– देश को देश बनाने में उनका बड़ा योगदान, योगी ने कहा- पीएम बढ़ा रहे उनकी परंपरा – Lucknow News


लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उनके जीवन और योगदान को राष्ट्रव्यापी स्मरण का वि

.

बीएल संतोष ने कहा, “प्रदर्शनी स्वयं विद्या है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के बारे में बताना एक बड़ी बात है। उनके जन्म को 300 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इंदौर से दूर उनके साम्राज्य के बावजूद पूरे देश में उनके योगदान को याद किया जाना जरूरी है।”

महिला सहभागिता की प्रतीक रहीं अहिल्याबाई होल्कर

बी.एल. संतोष ने कहा कि देश को देश बनाने में जिन महान लोगों का योगदान रहा है, उनमें अहिल्याबाई होल्कर भी शामिल हैं। उन्होंने महिलाओं को शासन में शामिल करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, “जब हम महिलाओं की सहभागिता की बात करते हैं तो यह कोई आज की बात नहीं है।

तीन सौ साल पहले भी अहिल्याबाई जैसे उदाहरण मौजूद थे। शासन, युद्ध और जनकल्याण में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने बताया कि भाजपा उनके जीवन और कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा अभियान चला रही है। आठ वर्ष की आयु में विवाह, 70 वर्ष का जीवन, अनगिनत युद्ध और सभी में विजय। यह अद्भुत प्रेरणादायक है।

बीएल संतोष और योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी देखी।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- अहिल्याबाई सिर्फ मालवा तक सीमित नहीं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास अतीत का नहीं, वर्तमान और भविष्य की प्रेरणा का स्रोत होता है। अतीत को वर्तमान का दर्पण कहा गया है। यह प्रदर्शनी हमें यह बताती है कि कैसे अहिल्याबाई होल्कर ने एक आदर्श शासन प्रणाली दी।

सीएम योगी ने कहा कि अहिल्याबाई का शासन मालवा तक सीमित नहीं था। उन्होंने शासन, सुरक्षा और सुव्यवस्था का एक ऐसा मॉडल तैयार किया, जिसे आज भी उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐसे ही आदर्शों को आगे बढ़ाने का काम युद्ध स्तर पर किया है।

नए भारत का निर्माण उन्हीं आदर्शों से’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज जो परिवर्तन देश में दिख रहा है, वह उन्हीं आदर्शों का परिणाम है। चाहे वो विरासत से जुड़ाव हो, या आधारभूत संरचना का निर्माण, आज भारत में शासन का एक नया मॉडल विकसित हो रहा है। शिक्षा में नई राष्ट्रीय नीति हो या गरीबों, श्रमिकों और महिलाओं के लिए योजनाएं, ये सब उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद करते हुए कहा, “स्वर्गीय अटल जी ने विकास की 6 लेन की शुरुआत की थी और प्रधानमंत्री मोदी ने आज 23 लेन बनाकर नए भारत की दिशा तय की है।” उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह प्रश्न उठ सकता है कि इंदौर की रानी के लिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित करने की क्या आवश्यकता है।

इस पर उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “भगत सिंह भी एक क्षेत्र विशेष से थे, लेकिन उनका स्मरण पूरे देश में होता है, क्योंकि उनका योगदान राष्ट्रीय था। ठीक वैसे ही अहिल्याबाई का अस्तित्व भी पूरे भारत में महसूस किया जा सकता है।”



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular